Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में आई मामूली नरमी, जानें अपने शहर में आज के नए रेट

Gold Rate in India: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कल (21 मार्च 2204) 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 90,220 रुपये थे। आज (22 मार्च 2025) इसमें 10 रुपये कम होकर 90,210 रुपये हो गए हैं। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 82,690 रुपये हैं। इसी तरह भारत में एक किलो चांदी के दाम आज 1,02,900 रुपये हैं

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 9:05 AM
Gold Price: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज (22 मार्च) देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 90,210 रुपये हैं। कल इसके दाम 90,220 रुपये थे। आज मामूली गिरावट आई है। आज 22 कैरेट के दाम 82,690 रुपये हैं। इसी तरह 18 कैरेट के दाम 67,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। नवरात्रि में दाम बढ़ने के आसार हैं। आइये जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव

बता दें कि भारत में सदियों से सोनी की मांग रही है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ एक धातु नहीं है। बल्कि एक परंपरा के तहत इसे समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीयों के लिए सोना-चांदी, शादी, समारोह जैसे तमाम जगह इसकी जरूरत पड़ती है।

दिल्ली में सोने का भाव


देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (22 मार्च 2025) 22 कैरेट सोने की कीमत 82,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 18 कैरेट के दाम 67,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम

देश में चांदी के दाम में भी मामूली गिरावट आई है। देश में एक किलो चांदी के दाम आज (22 मार्च 2025) 1,02,900 रुपये हैं। वहीं इसके एक दिन पहले 1,03,000 रुपये थे। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1,11,900 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 1,02,900 रुपये, दिल्ली में 1,02,900 रुपये, कोलकाता में 1,02,900 रुपये और बेंगलुरु में भी 1,02,900 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

Gold Rate Today: सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, चेक करें शुक्रवार 21 मार्च का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।