Gold Rate Today: आज शनिवार 29 मार्च को सोना महंगा हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 91,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 8,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 1200 रुपये तक महंगा हुआ है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,01,900 रुपये के स्तर पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज का रेट।
29 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज तेजी रही। चांदी का भाव 4,000 रुपये तक चढ़ा है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
शनिवार 29 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 91,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 83,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोने की कीमतों में तेजी के कारण
सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता और राजनीतिक तनाव हैं। जब हालात अस्थिर होते हैं, तो लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं। अमेरिका में नई आर्थिक नीतियां, डॉलर में उतार-चढ़ाव और महंगाई बढ़ने की आशंका भी सोने की मांग बढ़ा रही हैं। साथ ही, कई देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमत लगातार ऊपर जा रही है। इन सभी कारणों से सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।