Gold Price Today: गोल्ड की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। दीवाली के मौके पर आज देश में सोना प्रति दस ग्राम 81 हजार रुपये के पार चला गया है। अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों के इंतजार ने इसकी चमक में और इजाफा किया है। स्पॉट गोल्ड 2787.09 प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया और इस महीने यह 6 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इससे पहले इसने 2790.15 डॉलर के रिकॉर्ड हाई को छुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो देश भर में आज इसकी भी चमक बढ़ी है और यह 1 लाख रुपये के पार बना हुआ है।
अलग-अलग शहरों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें
क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमत?
चांदी में जारी तेजी का मुख्य कारण इंडस्ट्रियल डिमांड है। इसके अलावा गहने और चांदी के बर्तनों की डिमांड बढ़ने के कारण भी तेजी आई है। इसके अलावा त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ती मांग के चलते भी इनकी चमक बढ़ी है। देश भर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है।
भारत में फेस्टिव डिमांड से गोल्ड को तो सपोर्ट मिल ही रहा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जंगी माहौल से भी इसे सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले जुलाई में सरकार ने गोल्ड और अन्य मेटल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की जिसके चलते स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि अब जियोपॉलिटिकल टेंशन के साथ त्योहार और शादी के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने लगी है।