Gold Price Today: गोल्ड की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। दीवाली के मौके पर आज देश में सोना प्रति दस ग्राम 81 हजार रुपये के पार चला गया है। अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों के इंतजार ने इसकी चमक में और इजाफा किया है। स्पॉट गोल्ड 2787.09 प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया और इस महीने यह 6 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इससे पहले इसने 2790.15 डॉलर के रिकॉर्ड हाई को छुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो देश भर में आज इसकी भी चमक बढ़ी है और यह 1 लाख रुपये के पार बना हुआ है।
