Gold Rate Today: आज 24 फरवरी 2026 को सोना महंगा हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1,61,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। सोने में आज मामूली तेजी आई है। गोल्ड रेट आज 300 रुपये तक महंगा हुआ है। जानिये आज मंगलवार 24 फरवरी को क्या रहा सोने का भाव।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,930 रुपये प्र ति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका में टैरिफ को लेकर हाल में हुए फैसलों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसी स्थिति में निवेशक अक्सर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों से हटकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। इसलिए बुलियन की मांग मजबूत रह सकती है और हफ्ते के दौरान कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा पिछले साल भारत समेत करीब 60 देशों पर लगाए गए टैरिफ आदेश को रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले आयात पर मौजूदा दर के अलावा 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिसे अगले ही दिन बढ़ाकर 15% कर दिया गया। इन घटनाओं से वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है।