Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 365 रुपये बढ़कर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले बुधवार को सोना 90,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 365 रुपये चढ़कर 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
