Credit Cards

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 26 मार्च को कितना रहा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज बुधवारवार 26 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। ये लगातार तीसरा दिन है जब सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,200 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 26 मार्च को लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज बुधवारवार 26 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। ये लगातार तीसरा दिन है जब सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,200 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम आज भी फ्लैट रहे। यहां जानें सोने-चांदी का आज का रेट।

चांदी का रेट

26 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।


दिल्ली-मुंबई में 24 मार्च को सोने का रेट

बुधवार 26 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 81,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट रही है। कल की तुलना में सोना 400 रुपये तक सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 81,990 89,430
चेन्नई 81,840 89,280
मुंबई 81,840 89,280
कोलकाता 81,840 89,280

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली है। जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी खरीदारी कम हो जाती है और कीमतें गिरने लगती हैं। निवेशक भी मुनाफा कमाने के लिए ऊंची कीमत पर खरीदे गए सोने को बेचने लगते हैं, जिससे बाजार में और गिरावट आती है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

RBI: बैंक ग्राहक हो जाएं अलर्ट! 1 मई से ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।