Credit Cards

Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोने-चांदी का भाव, ये रहा मंगलवार 27 मई को गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज मंगलवार 27 मई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव हरे निशान पर खुला। कल की तुलना में सोने का रेट 500 रुपये तक चढ़े हैं। कल सुबह सोने का भाव लाल निशान पर खुला था लेकिन शाम तक ये हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यह तेजी आज भी नजर आ रही है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: मंगलवार 27 मई को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: आज मंगलवार 27 मई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव हरे निशान पर खुला। कल की तुलना में सोने का रेट 500 रुपये तक चढ़े हैं। कल सुबह सोने का भाव लाल निशान पर खुला था लेकिन शाम तक ये हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यह तेजी आज भी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 98,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज मंगलवार 27 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

भारत में क्यो बढ़ी रही हैं सोने की कीमतें

घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स और रिटेल खरीदारों की ओर से लगातार हो रही मजबूत खरीदारी है। शादी-ब्याह के सीजन और सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की मांग में इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी ओरअंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपीय संघ के प्रोडक्ट पर 50% शुल्क लगाने की समयसीमा को आगे बढ़ाना है। इससे वैश्विक निवेशकों के बीच अनिश्चितता में कमी आई है और सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में कम प्राथमिकता मिल रही है। हालांकि, भारतीय बाजार में घरेलू मांग ने गिरावट के इस असर को बेअसर कर दिया और कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।


27 मई 2025 को सोने का रेट

मंगलावर 27 26 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का भाव दिया गया है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,100 98,280
चेन्नई 89,950 98,130
मुंबई 89,950 98,130
कोलकाता 89,950 98,130
जयपुर 89,650 98,280
नोएडा 90,100 98,280
गाजियाबाद  90,100 98,280
लखनऊ 90,100 98,280
बंगलुरु 89,950 98,130
पटना 89,950 98,130

चांदी का रेट

मंगलवार 27 मई 2025 को चांदी का भाव 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

 कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Explainer: शादी में मिले गिफ्ट पर टैक्स देना होता है या नहीं? जानिए क्या कहता है कानून

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।