Gold Rate Today: अपने नए पीक पर सोना, चेक करें गुरुवार 20 मार्च को क्या रहा सोने का भाव

Gold Rate Today: आज गुरुवार 20 मार्च को सोना 90,600 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना अब रोज नया पीक बना रहा है। सोने के भाव में 100 रुपये तक की बढ़त रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,500 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: अपने नये पीक पर है सोना।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 20 मार्च को सोना 90,600 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना अब रोज नया पीक बना रहा है। सोने के भाव में 100 रुपये तक की  बढ़त रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,500 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,05,100रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 20 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट

20 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल चांदी का दाम 1,05,000 रुपये था। आज चांदी में 100 रुपये की तेजी देखने को मिली है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

20 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,060 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 83,060 90,600
चेन्नई 82,910 90,450
मुंबई 82,910 90,450
कोलकाता 82,910 90,450

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी

सोने की कीमतें कई कारणों से बढ़ती हैं। जब दुनिया में आर्थिक संकट आता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें कम करने के संकेत देता है, तो लोग सोने में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है। अगर डॉलर कमजोर होता है, महंगाई बढ़ती है या किसी देश में तनाव बढ़ता है, तो भी सोने की कीमत ऊपर चली जाती है। इसके अलावा, जब त्योहारी या शादी का सीजन आता है, तब भी लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं, जिससे दाम बढ़ जाते हैं। वहीं, अगर सोने की सप्लाई कम होती है और बड़े बैंक ज्यादा सोना खरीदते हैं, तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना Vs महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: कौन है बेहतर; फायदे, एलिजिबिलिटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।