Gold Rate Today: सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिये 19 अगस्त को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today Monday 19 August 2025: आज मंगलवार 19 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। कल सोमवार की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 450 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today: आज 19 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today Monday 19 August 2025: आज मंगलवार 19 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। कल सोमवार की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 450 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव  1,00,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,350 रुपये के आसपास बना हुआ है। यहां जानें 19 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश के बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांद के दाम में आज 100 रुपये की तेजी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद के साथ सोने और चांदी की कीमतों में हलचलें तेज होने लगी है।

मंगलवार 19 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,500 1,00,900
चेन्नई 92,350 1,00,750
मुंबई 92,350 1,00,750
कोलकाता 92,350 1,00,900
जयपुर 92,500 1,00,900
नोएडा 92,500 1,00,900
गाजियाबाद  92,500 1,00,900
लखनऊ 92,500 1,00,900
बंगलुरु 92,350 1,00,750
पटना 92,350 1,00,750

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?


अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

स्कूटी, बाइक्स, कार और SUV की कीमतों पर जीएसटी घटने का कितना पड़ेगा असर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।