Get App

Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानिये मंगलवार 20 मई कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: आज मंगलवार 20 मई को सोना सस्ता हुआ है। कमजोर वैश्विक संकेतों और मांग में कमी के कारण मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 490 रुपये गिरकर 96,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2025 पर 6:47 PM
Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानिये मंगलवार 20 मई कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Rate Today: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

Gold Rate Today: आज मंगलवार 20 मई को सोना सस्ता हुआ है। कमजोर वैश्विक संकेतों और मांग में कमी के कारण मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 490 रुपये गिरकर 96,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह भाव 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम 450 रुपये घटकर 96,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी में भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,000 रुपये लुढ़ककर 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 98,500 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने और रूस-यूक्रेन युद्धविराम की उम्मीदों से सोने की सुरक्षित निवेश की छवि कमजोर पड़ी है। इसके अलावा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के एक सदस्य द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने से भी निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें