Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चेक करें मंगलवार 25 मार्च का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज मंगलवार 25 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से काफी नीचे आ गया है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में कमी आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,700 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: 25 मार्च को सस्ता हुआ है सोना।

Gold Rate Today: आज मंगलवार 25 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से काफी नीचे आ गया है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में कमी आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,700 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम आज फ्लैट रहे। यहां जानें सोने-चांदी का 25 मार्च का दाम।

चांदी का रेट

25 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।


दिल्ली-मुंबई में 24 मार्च को सोने का रेट

मंगलवार 25 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,140 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट रही है। कल की तुलना में सोना 200 रुपये तक सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 82,290 89,760
चेन्नई 82,140 89,610
मुंबई 82,140 89,610
कोलकाता 82,140 89,610

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली है। जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है, क्योंकि महंगे डॉलर की वजह से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bihar Board 12th Result 2025: खत्म हुआ इंतजार! आज मंगलवार 25 मार्च को आएगा बिहार 12वीं बोर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।