Gold Rate Today: आज मंगलवार 25 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से काफी नीचे आ गया है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में कमी आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,700 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम आज फ्लैट रहे। यहां जानें सोने-चांदी का 25 मार्च का दाम।
