Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज सुबह गोल्ड रेट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में आज मामूली तेजी रहै। लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद आज सोने में बढ़त दिख रही है। सोना कल की तुलना में करीब 70 रुपये महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव 90,400 रुपये के ऊपर है। चांदी का भाव 93,000 रुपये पर है। आज चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट रही। यहां जानें सोने-चांदी का आज बुधवार 9 अप्रैल 2025 का रेट।
बुधवार 9 अप्रैल 2025 2025 को चांदी का रेट 93,000 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में आज करीब 1,000 रुपये की गिरावट है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
बुधवार 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोने में क्यों आई आज तेजी
अमेरिका के नए टैरिफ लगाने और ट्रेड वार बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में बीते कई सेशन में गिरावट का दौर रहा। लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमतों में तेजी आने का का असर घरेलू बाजार पर भी नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना $3163 से घटकर $3100 प्रति ग्राम पर आ गया। भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, जो ग्लोबल रेट्स, टैक्स, ड्यूटी और रुपये की कीमत पर निर्भर करती है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।