Gold Rate Today: सावन का महीना शुरू होने से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिये कितना कम हुआ बुधवार 9 जुलाई का रेट

Gold Rate Today: आज बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कल मंगलवार के तुलना में आज 9 जुलाई को 600 रुपये की गिरावट आई है। घरेलू बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,100 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 10:41 AM
Gold Rate Today: 9 जुलाई का सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कल मंगलवार के तुलना में आज 9 जुलाई को 600 रुपये की गिरावट आई है। घरेलू बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,100 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड रेट 90,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में गिरावट की वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी है। साथ ही, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ यानी इंपोर्ट शुल्क की धमकी देने से भी बाजारों में बेचैनी देखने को मिली है।

मुंबई और कोलकाता में सोने और चांदी का रेट

22 कैरेट सोना: 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम


24 कैरेट सोना: 98,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम

दिल्ली, यूपी, राजस्थान में सोने और चांदी का रेट

22 कैरेट सोना: 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम

MCX यानी फ्यूचर मार्केट में क्या चल रहा सोने का भाव?

सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट: 96,275 रुपये प्रति 10 ग्राम (0.20% की गिरावट)

चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट: 1,07,911 रुपये प्रति किग्रा (0.07% की गिरावट)

देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,150 98,330
चेन्नई 90,000 98,180
मुंबई 90,000 98,180
कोलकाता 90,000 98,180
जयपुर 90,150 98,330
नोएडा 90,150 98,330
गाजियाबाद  90,150 98,330
लखनऊ 90,150 98,330
बंगलुरु 90,000 98,180
पटना 90,000 98,180

गिरावट के पीछे क्या वजहें हैं?

मीता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कालंत्री के अनुसार सोने की कीमतें $3,300 और चांदी की कीमतें $35.50 के नीचे आ गई हैं। इसकी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और ट्रंप के नए आयात शुल्क की घोषणा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 1 से 50% कॉपर टैरिफ, दवाओं पर 200% शुल्क और BRICS देशों पर 10% टैरिफ का संकेत दिया है। इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट

स्पॉट गोल्ड: $3,301.50 प्रति औंस

यूएस गोल्ड फ्यूचर्स: $3,310.10 प्रति औंस (0.2% गिरावट)।

आगे कैसे रहेगी सोने की चाल?

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के FOMC मीटिंग की मिनट्स रिपोर्ट पर है, जिससे यह पता चल सकेगा कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठा सकता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की पर्थ मिंट ने भी बताया है कि साल 2024-25 में डॉलर के मुकाबले सोने ने 41% की शानदार सालाना रिटर्न दिया है।

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच विनिमय दर, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं।

Jan Dhan Yojana: क्या 11 करोड़ जन धन अकाउंट बंद करा रही सरकार? जानें पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।