Gold Rate 22th December 2023: आज हफ्ते के आखिरी दिन कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव का महंगा हुआ है। 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज 350 से 500 रुपये की बढ़त नजर आई है। सिल्वर के रेट में भी तेजी आई है। सिल्वर का रेट 79500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।
22 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,380 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 22 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।