Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Silver Price Today 17 March 2023: आज 10 ग्राम सोने का भाव 58,000 रुपये के स्तर के ऊपर है लेकिन इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 58,159 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 182 रुपये की गिरावट आई। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 58,341 पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 12:45 PM
Gold Price: आज सोने के भाव में आया थोड़ा करेक्शन।

Gold Silver Price Today 17 March 2023: आज 10 ग्राम सोने का भाव 58,000 रुपये के स्तर के ऊपर है लेकिन इसमें  थोड़ा करेक्शन आया है। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 58,159 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 182 रुपये की गिरावट आई। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 58,341 पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई। सिल्वर का रेट आज कल के बंद भाव से 374 रुपये गिरकर 66,937 रुपये रहा।

58,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 17 मार्च को 58,000 रुपये के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी नरमी रही। 22 कैरेट गोल्ड 167 रुपये के नीचे नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का  रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल शाम के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव

मेटल 17 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)  58159 58341 -182
Gold 995 (23 कैरेट) 57927 58107 -180
Gold 916 (22 कैरेट) 53273 53440 -167
Gold 750 (18 कैरेट) 43619 43756 -137
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34023 34130 -107
Silver 999 66937 Rs/Kg 67311 Rs/Kg -374 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। सोने का दाम फिर 58,000 रुपये के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।

Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।