Gold Silver Price Today 17 March 2023: आज 10 ग्राम सोने का भाव 58,000 रुपये के स्तर के ऊपर है लेकिन इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 58,159 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 182 रुपये की गिरावट आई। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 58,341 पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई। सिल्वर का रेट आज कल के बंद भाव से 374 रुपये गिरकर 66,937 रुपये रहा।
