Gold Price Today: आज मई महीने के पहले दिन सोने के भाव देश के ज्यादातर शहरों में फ्लैट रहे। 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में चेन्नई में 100 रुपये तक का बदलाव आया है। बाकि, सभी शहरों में दाम कल के भाव पर ही ट्रेड कर रहे है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपये हैं। चांदी का भाव 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 500 रुपये की कमी आई है। गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन नजर आ रहा है।
दिल्ली में आज सोने का भाव
1 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से लगातार गिर रहा है। गोल्ड 75,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से 72,000 रुपये के आसपास देश के ज्यादातर शहरों में कारोबार कर रहा है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत