Gold Price: खुशखबरी! आज सस्ता हुआ सोना और चांदी, अगर आपके घर में भी है शादी, तो पहले चेक कर लें रेट

Gold Silver Price Today 21st February 2023: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 154 रुपये गिरकर 56,447 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 1:14 PM
Gold Price: आज सोने के भाव में गिरावट नजर आई।

Gold Silver Price Today 21st February 2023: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 154 रुपये गिरकर 56,447 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 56,601 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी आज गिरावट रही। सिल्वर का रेट 1,21 रुपये गिरकर 65,639 रुपये पर आ गया है।

56,500 के नीचे आया गोल्ड का रेट 

गोल्ड 56,500 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 141 रुपये की गिरवट आई। ये 51,706 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 21 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56447 56601 -154
Gold 995 (23 कैरेट) 56221 56374 -153
Gold 916 (22 कैरेट) 51706 51847 -141
Gold 750 (18 कैरेट) 42335 42451 -116
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33022 33112 -90
Silver 999 65639 Rs/Kg 65760 Rs/Kg -121 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर NMDC Steel के शेयर, NMDC के शेयरहोल्डर्स को दोहरा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।