Gold Prices Today: 47,000 के करीब आया 22 कैरेट सोने का भाव, ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक कर लें आज फिर कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Silver Price Today 26th April: 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,000 के नीचे आ गया

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 6:53 PM
आज फिर ज्वैलरी बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई।

Gold Silver Price Today 26th April: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी रही। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,000 के नीचे आ गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,851 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

52,000 के नीचे आया सोने का भाव 

24 कैरेट सोने का भाव 51851 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,077 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 226 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,643 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,496 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,888 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,333 रुपये रहा।


IBJA पर सुबह का रेट

मेटल 26 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51851 52077 -226
Gold 995 (23 कैरेट) 51643 51868 -225
Gold 916 (22 कैरेट) 47496 47703 -207
Gold 750 (18 कैरेट) 38888 39058 - 170
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30333 30465 -132
Silver 999 65510 Rs/Kg 65166 Rs/Kg 344 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,510 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 65,166 रुपये पर बंद हुआ था। आज इसमें 344 रुपये की तेजी आई।

सोने और चांदी के भाव में आज फिर आई गिरावट सोने और चांदी के भाव में आज फिर आई गिरावट

 

Citi ने RIL पर दी खरीदारी की रेटिंग, रिफाइनिंग मार्जिन बूस्ट के चलते शेयर का टारगेट बढ़ा कर किया 3,170 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।