Gold Rate Dhanteras: खुशखबरी! लगातार कम हो रहे हैं सोने के भाव, चेक करें गोल्ड रेट

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week: अगर आप भी धनतेरस और दिवाली पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में लगातार तीसरे चौथे दिन भी गिरावट आई है। आज गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: धनतेरस से पहले लगातार कम हो रहे हैं सोने के भाव।

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week: अगर आप भी धनतेरस और दिवाली पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में लगातार तीसरे चौथे दिन भी गिरावट आई है। आज गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है। अक्सर धनतेरस और दिवाली के आसपास गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी जाती है लेकिन इस बार ये ट्रेंड देखने में कम मिल रहा है। हालांकि, ज्वैलर्स का अभी भी मानना है कि गोल्ड में तेजी धनतेरस के दिन नजर आएगी। दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,340 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 73,500 रुपये पर है।

9 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,140 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,7400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 9 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 56,090 61,190
गुरुग्राम 56,240 61,340
कोलकाता 56,090 61,190
लखनऊ 56,240 61,340
बंगलुरु 56,090 61,190
जयपुर 56,240 61,340
पटना 56,140 61,240
भुवनेश्वर 56,090 61,190
हैदराबाद 56,090 61,190

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

धनतेरस से पहले अच्छी खरीदारी से ज्वेलरी स्टॉक्स की चमक बढ़ी, एक महीने में 30% तक रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।