Gold Silver Price: करवाचौथ से पहले आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में 2000 रुपये से अधिक की गिरावट, क्या आज गोल्ड खरीदने का है प्लान?

Gold Silver Price Today 10th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन 448 रुपये की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 1:42 PM
आज सोना और चांदी हुआ सस्ता।

Gold Silver Price Today 10th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन 448 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में सबसे अधिक 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव 51,317 रुपये के पास चला गया और चांदी का भाव 58,774 रुपये पर खुला।

सोने के भाव में आई गिरावट

कारोबारियों और ज्वैलर्स के मुताबिक आज सोने की डिमांड में तेजी जारी है। दिल्ली के चांदनी चौक के ज्वैलर योगेश सिंघल ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर दोनों में करेक्शन आया है। गोल्ड मे कमी आने से फिजिकल गोल्ड की बायिंग हमेशा बढ़ती है। ज्वैलर्स का मानना है कि त्योहारों में डिमांड बढ़ने पर सोने और चांदी के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है।


IBJA पर आज 10 अक्टूबर का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 51,300 रुपये के आसपास रहा। नीचे टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। चांदी के रेट में आज बीते शुक्रवार की तुलना में 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई और ये 59,000 रुपये के आसपास आ गई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..

मेटल 10 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 7 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51317 51765 -448
Gold 995 (23 कैरेट) 51112 51558 -446
Gold 916 (22 कैरेट) 47006 47417 -411
Gold 750 (18 कैरेट) 38488 38824 -336
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30020 30283 -263
Silver 999 58774 Rs/Kg 60848 Rs/Kg -2074 Rs/Kg

दिवाली तक ये रह सकते हैं दाम

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को सलाह दी कि अगर बायर्स गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें महीने के अंत या नवंबर तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि तब रेज कुछ कम हो सकते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो विदेशी निवेशकों से जुटाएंगी 4 अरब डॉलर: रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।