Get App

Gold Silver Price: करवाचौथ से पहले आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में 2000 रुपये से अधिक की गिरावट, क्या आज गोल्ड खरीदने का है प्लान?

Gold Silver Price Today 10th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन 448 रुपये की गिरावट देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 1:42 PM
Gold Silver Price: करवाचौथ से पहले आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में 2000 रुपये से अधिक की गिरावट, क्या आज गोल्ड खरीदने का है प्लान?
आज सोना और चांदी हुआ सस्ता।

Gold Silver Price Today 10th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन 448 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में सबसे अधिक 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव 51,317 रुपये के पास चला गया और चांदी का भाव 58,774 रुपये पर खुला।

सोने के भाव में आई गिरावट

कारोबारियों और ज्वैलर्स के मुताबिक आज सोने की डिमांड में तेजी जारी है। दिल्ली के चांदनी चौक के ज्वैलर योगेश सिंघल ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर दोनों में करेक्शन आया है। गोल्ड मे कमी आने से फिजिकल गोल्ड की बायिंग हमेशा बढ़ती है। ज्वैलर्स का मानना है कि त्योहारों में डिमांड बढ़ने पर सोने और चांदी के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है।

IBJA पर आज 10 अक्टूबर का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें