Gold Silver Price Today 13th October 2022: करवाचौथ के दिन सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं, चांदी में 354 रुपये का करेक्शन आया। अगर आप भी अपनी वाइफ के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50,774 रुपये चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,509 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का रेट 354 रुपये गिरकर 56,750 रुपये पर आ गया।
IBJA पर आज 13 अक्टूबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,700 रुपये के आसपास बना रहा रहा। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 350 रुपये से अधिक की गिरावट आई और ये 56,700 रुपये के आसपास आ गई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..
करवाचौथ के कारण डिमांड में आई तेजी
आज गुरुवार को करवाचौथ है और ज्यादातर महिलाएं करवाचौथ के लिए गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी खरीदना पसंद करती है। वहीं, गिफ्ट के तौर पर पति भी अपनी पत्नियों के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं। दिल्ली के कुचा महाजनी के ज्वैलरी एसोसिएशन हेड और ज्वैलर योगेश सिंघल ने बताया कि करवाचौथ के कारण गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ी है। आज मंगलसूत्र, गोल्ड चेन, गोल्ड के कड़ों की डिमांड में तेजी देखने को मिली है।
गोल्ड एक रेन्ज में कर रहा है कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को कहा है कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है।