Gold Silver Price Today 1 March 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में तेजी रही। 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के ऊपर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 535 रुपये चढ़कर 56,085 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,550 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट 1400 रुपये चढ़कर 64,407 रुपये पर आ गया है।
56,000 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 1 मार्च फरवरी को 56,085 रुपये के ऊपर आ गई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 510 रुपये की तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 51,374 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 56,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।