Gold Rate: शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ महंगा, 76000 सिल्वर और 63000 गोल्ड रेट

Gold Rate 19th February 2024: देश में शादी के सीजन के साथ सोने के भाव में तेजी आने लगी है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में गोल्ड का रेट 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58000 रुपये पर है। गोल्ड की कीमतों में आज 350 स 450 रुपये तक की की तेजी आई है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 11:43 AM
Gold price: आज सोने का भाव में तेजी रही।

Gold Rate 19th February 2024: देश में शादी के सीजन के साथ सोने के भाव में तेजी आने लगी है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में गोल्ड का  रेट 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58000 रुपये पर है। गोल्ड की कीमतों में आज 350 स 450 रुपये तक की की तेजी आई है। सिल्वर का रेट 76,000 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,820 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,450 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 19 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,500 62,720
कोलकाता 57,450 62,670
गुरुग्राम 57,600 62,820
लखनऊ 57,600 62,820
बंगुलरु 57,450 62,670
जयपुर 57,600 62,820
पटना 57,500 62,720
भुवनेश्वर 57,450 62,670
हैदराबाद 57,450 62,670

 

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

SBI या पोस्ट ऑफिस? कहां हर महीने पैसा जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।