SBI या पोस्ट ऑफिस? कहां हर महीने पैसा जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम बचाकर इन्वेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। वह ज्यादातर हर महीने अपनी सैलरी से कुछ पैसा निकालकर निवेश करते हैं क्योंकि उनके हर महीने के खर्च लगभग तय होते हैं

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Post Office Scheme: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम बचाकर इन्वेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है।

SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम बचाकर इन्वेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। वह ज्यादातर हर महीने अपनी सैलरी से कुछ पैसा निकालकर निवेश करते हैं क्योंकि उनके हर महीने के खर्च लगभग तय होते हैं। यहां आपको हर महीने पैसा बचाकर निवेश करने वाली सरकारी स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) के बारे में बता रहे हैं। RD में हर महीने कुछ पैसा बचाकर निवेश किया जा सकता है। इसमें आप कुछ पीरियड में बड़ा फंड खड़ा किया जा सकता है।

एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI Recurring deposits)

एसबीआई एक साल से दस साल के पीरियड के लिए आरडी दे रहा है। एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI RD) में आम जनता को 6.5% से 7% और सीनियर सिटीजन को 7% से 7.5% तक का ब्याज दे रहा है।


SBI - RD की दरें

1 साल से 2 साल से कम 6.80% (सामान्य) 7.30% (सीनियर सिटीजन)

2 साल से 3 साल से कम 7% (सामान्य) 7.50% (सीनियर सिटीजन)

3 साल से 5 साल से कम 6.50 (सामान्य) 7.00 (सीनियर सिटीजन)

5 साल और 10 साल तक 6.50 (सामान्य) 7.50 (सीनियर सिटीजन)

डाकघर आरडी (Post Office RD)

पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल की मैच्योरिटी पीरियड के साथ आती है। डाकघर आरडी योजना सीनियर सिटीजन के लिए अतिरिक्त ब्याज का फायदा नहीं देती है।

पोस्ट ऑफिस आरडी

5 साल की आरडी - 6.7%

 

RD से खड़ा कर सकते हैं बडा फंड

RD में हर महीने आप पैसा लगाते हैं और फिर आपको एक तय ब्याज मिलता है। आरडी एक साल से लेकर 10 साल के लिए होती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत कई बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस भी आरडी ऑफर करता है। सभी की ब्याज दरें आरडी पर अलग-अलग है।

Bima Sugam: क्या है बीमा सुगम? यहां जानिए इस बारे में अपने हर सवाल के जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।