Gold Silver Price Today 15 March 2023: आज बुधवार को सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 57,500 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, भाव में 104 रुपये की गिरावट आई है। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 52,670 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में मामूली तेजी आई। सिल्वर का रेट आज कल के बंद भाव से 188 रुपये चढ़कर 66,364 रुपये पर आ गया।
57,500 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 15 मार्च को 57,500 के आसपास कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी हल्की गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 52,271 रुपये पर नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल शाम के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 57,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।