Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट में आई मामूली तेजी, ये रहा ज्वैलरी बाजार में 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 20 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है। आज सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी आई

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 1:31 PM
आज सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी रही।

Gold Silver Price Today 20 September 2022:  ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है। आज सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी आई। हालांकि, बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 1,500 रुपये का करेक्शन आया है। अगर गोल्ड एक्सपर्ट की माने तो हाल-फिलहाल में सोने के भाव में बहुत अधिक तेजी नहीं आने वाली है।

आज सोने के भाव में आई गिरावट

सोने के भाव में 140 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 49,460 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 56,450 रुपये रही और इसमें 96 रुपये की बढ़त रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,262 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,305 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 28,934 रुपये रहा।


IBJA का रेट

मेटल 20 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 19 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49460 49320 140
Gold 995 (23 कैरेट) 49262 49123 139
Gold 916 (22 कैरेट) 45305 45177 128
Gold 750 (18 कैरेट) 37095 36990 105
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28934 28852 82
Silver 999 56450 Rs/Kg 56354 Rs/Kg  96 Rs/Kg

त्योहारों में और नीचे आएगा सोना 

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक साल के अंत तक ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 46,000 से 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि 24 कैरेट गोल्ड 49,000 रुपये के करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में गोल्ड खरदीने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा समय है।

 

1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती हैं 5G सेवाएं, PM मोदी कर सकते हैं 5G सर्विसेज की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।