Gold Price: 61,000 रुपये के करीब आया 10 ग्राम सोने का भाव, आज इतना महंगा हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 12 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब आ गया है। सोने का रेट 358 रुपये चढ़कर 60,748 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,390 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 12:51 PM
Gold Price: आज सोने का भाव बुलियन मार्केट में 61,000 रुपये के करीब आ गया है।

Gold Silver Price Today 12 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब आ गया है। सोने का रेट 358 रुपये चढ़कर 60,748 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,390 रुपये पर बंद हुआ। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 949 रुपये चढ़कर 75,736 रुपये पर कारोबार करता दिखा। चांदी का रेट आज 75,000 रुपये को पार कर गया है।

60,700 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 12 अप्रैल को 60,748 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड  328 रुपये की मजबूती के साथ 55,645 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 11 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 12 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 11 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60748 60390 358
Gold 995 (23 कैरेट) 60505 60148 352
Gold 916 (22 कैरेट) 55645 55317 328
Gold 750 (18 कैरेट) 45561 45293 268
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35537 35328 209
Silver 999 75365 Rs/Kg 74416 Rs/Kg 949 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

शॉर्ट कॉल : Lemon Tree की डील, Delhivery में बिकवाली और अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस क्या संकेत दे रहे हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।