Gold Silver Price Today 30 September 2022: नवरात्रि के पांचवें दिन ज्वैलरी बाजार में सोने ने एर बार फिर छलांग लगाई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 50,300 के पार चला गया है। स्पॉट मार्केट में गोल्ड में 359 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। वहीं, चांदी 56,000 रुपये के पार चली गई है। एक्सपर्ट ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए रूकने की सलाह दे रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोना दिवाली तक 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में आ सकता है।
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम के ग्राहकों को सलाह दी कि अगर बायर्स गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें महीने के अंत या नवंबर तक इंतजार करना चाहिए। अगर वह रूक सकते हैं तो उन्हें जरूर करना चाहिए क्योंकि तब सोने का भाव स्पॉट मार्केट में 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि अभी दाम 50,300 रुपये के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं। फेस्टिवल में डिमांड बढ़ेगी लेकिन इंटरनेशनल कारणों की वजह से दाम नहीं बढ़ेंगे।
एक्सपर्ट ने दी करेक्शन पर खरीदने की सलाह
इक्वल इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय कुमार गाबा ने कहा कि महंगाई के चार दशक के हाई पर पहुंचने, रूस-यूक्रेन युद्ध, चाइना सी में टेंशन, मनी डिबेसमेंट यानी बड़े स्तर पर करेंसी की प्रिंटिंग के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें टूटी हैं। ये जनवरी 2021 से अभी तक 10 फीसदी तक कम हो चुकी हैं। गाबा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अगले 12 महीने सोने में ट्रेडिंग के अच्छे मौके मिलेंगे। अगर इसमें 8-10 फीसदी तक की गिरावट आती है, तो सोने में निवेश निवेशक कर सकते हैं।
IBJA पर आज 30 सितंबर का रेट
Adani Group की एक और कंपनी Nifty50 में शामिल, 1750 करोड़ रुपये की खरीदारी के आसार, जानिए क्या बदला आज से Adani Enterprises के लिए