Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानिए आज की कीमत

Gold Silver Price Today 27 September 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट आई। सोने का भाव 49500 रुपये के नीचे आ गया

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 1:37 PM
49,000 रुपये के करीब आया 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 27 September 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट आई। सोने का भाव 49500 रुपये के नीचे आ गया। चांदी का भाव 300 रुपये से अधिक गिर गया। एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों तक 24 कैरेट सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

सोने के भाव में आज रही गिरावट

सोने के भाव में 239 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 49,351 रुपये पर ज्वैलरी बाजार में कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 55,066 रुपये रही और इसमें 308 रुपये की गिरावट रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,153 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,206 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 28,870 रुपये रहा।


IBJA का रेट

मेटल 27 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 26 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49351 49590 -239
Gold 995 (23 कैरेट) 49153 49391 -238
Gold 916 (22 कैरेट) 45206 45424 -218
Gold 750 (18 कैरेट) 37013 37193 -181
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28870 29010 -140
Silver 999 55066 Rs/Kg 55374 Rs/Kg -308  Rs/Kg

फेस्टिवल में क्या रहेगी गोल्ड का चाल - जानें एक्सपर्ट की राय

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में और करेक्शन आ सकता है। हालांकि, ये अभी एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है लेकिन त्योहार तक सोने का भाव 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं।

दुनिया के मंदी में फंसने की 98% आशंका, 2 बार सही साबित हुआ है Ned Davis Research मॉडल, जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।