Gold Silver Price: क्या 56,600 के पुराने पीक पर पहुंचेगा गोल्ड? आज सोने ने लगाई लंबी छलांग, चेक करें रेट

Gold Silver Price Today 11th November 2022: शादी का सीजन शुरू होने के साथ सोने के भाव में तेजी आने लगी है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 763 रुपये छलांग लगाकर 52,277 रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 2:40 PM
आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 763 रुपये की छलांग लगाकर 52,277 रुपये पर पहुंच गया।

Gold Silver Price Today 11th November 2022: शादी का सीजन शुरू होने के साथ सोने के भाव में तेजी आने लगी है। आज  24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 763 रुपये की छलांग लगाकर  52,277 रुपये पर पहुंच गया। निवेशकों को उम्मीद है कि सोने में आ रही लगातार तेजी से गोल्ड रेट अपने पुराने पीक 56,600 रुपये के रेट पर पहुंच सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि पीक पर पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

इस हफ्ते करीब 1,764 रुपये चढ़ा भाव

ज्वैलरी बाजार में इस एक हफ्ते में 10 ग्राम सोने का भाव 1,764 रुपये तक चढ़ा है। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव 50,522 रुपये पर बंद हुआ था। इस हफ्ते सोने के भाव में लगातार तेजी आई है। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ 4,323 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 699 रुपये महंगा होकर 47,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शादी के लिए गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अभी भी अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से  पीछे है।


शादी के सीजन के कारण आई तेजी

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स के मुताबिक शादियों के सीजन के कारण गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी है जिसके कारण कीमतों में तेजी आ रही है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में तेजी दिख रही है। सोने की हाजिर कीमत 1,700 डॉलर से ऊपर चर रही है।

सोने के भाव का बीते 2 हफ्ते का डेटा

बीते 2 हफ्ते में ये रहा गोल्ड का का रेट। बीते 2 हफ्ते में ये रहा गोल्ड का का रेट।

IBJA पर आज 11 नवंबर का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,277 के रेट पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और चांदी के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 1,000 रुपये महंगी हुई है। ये 62,200 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 11 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 10 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52277 51514 763
Gold 995 (23 कैरेट) 52068 51308 760
Gold 916 (22 कैरेट) 47886 47187 699
Gold 750 (18 कैरेट) 39208 38636 572
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30582 30136 446
Silver 999 62200 Rs/Kg 61200 Rs/Kg  1,000Rs/Kg

गोल्ड रेन्ज में कर रहा है कारोबार

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। अब शादी के सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने के कारण गोल्ड में तेजी आई है।

Nykaa Share Price: चल गया बोनस शेयर का दांव, शेयरों में आई 20% की तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।