Gold Silver Price Today: खुशखबरी! शादी के सीजन में सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर, इतने कम हो गए दाम

Gold Silver Price Today 21st November 2022: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में करेक्शन आया है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 1:53 PM
आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 21st November 2022: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में करेक्शन आया है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम  24 कैरेट गोल्ड का रेट 395 रुपये सस्ता होकर 52,558 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 720 रुपये सस्ता होकर 60,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। Shee@#784

गोल्ड में आई गिरावट

बीते शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,953 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज इसमें करेक्शन आया है। अगर बीते 15 से 20 दिनों की बात करें तो सोने के भाव में करीब 2,300 रुपये तक बढ़ चुके हैं। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ करीब 4,000 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 363 रुपये सस्ता होकर 48,143 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 21 नवंबर का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,558 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 18 नवंबर के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 720 रुपये सस्ती हुई है। ये 60,600 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 21 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 18 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52558 52953 -395
Gold 995 (23 कैरेट) 52348 52741 -393
Gold 916 (22 कैरेट) 48143 48505 -362
Gold 750 (18 कैरेट) 39419 39715 -296
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30746 30978 -232
Silver 999 60600 Rs/Kg 61320 Rs/Kg -720 Rs/Kg

शादियों के कारण मांग में आई तेजी

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है।

Top 10 trading ideas: एक्सपर्ट्स के 10 पसंदीदा स्टॉक्स जो अगले 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।