Gold Silver Price Today 20th October 2022: धनतेरस से दो दिन पहले सोने के भाव में इस हफ्ते पहली बार मामूली तेजी देखने को मिली। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 11 रुपये महंगा होकर 50,247 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम रेट में ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अभी भी दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, तो ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी और क्वाइन खरीदने के लिए प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है।
IBJA पर आज 20 अक्टूबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,200 रुपये के आसपास बना रहा रहा। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने का रेट बीते कल की तुलना में आज 172 रुपये महंगी हुई है। वहीं, चांदी 245 रुपये सस्ती हुई है। ये 55,700 रुपये के आसपास बनी हुई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..
धनतरेस पर बढ़ेगी गोल्ड सेल
धनतेरस और दिवाली पर लोग गोल्ड खरीदना और निवेश करना शुभ मानते हैं। चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि इन त्योहारों पर ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ रही है। डिमांड बढ़ाने के लिए ज्वैलर्स ग्राहकों को ऑफर्स भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 10 से 15 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहे हैं।
गोल्ड एक रेन्ज में कर रहा है कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को कहा है कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। गोल्ड धनतेरस के समय में 49,000 से 51,000 रुपये तक के एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।