Get App

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका, आज ये रहा रेट

Gold Silver Price Today 20th October 2022: धनतेरस से दो दिन पहले सोने के भाव में इस हफ्ते पहली बार मामूली तेजी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2022 पर 12:56 PM
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका, आज ये रहा रेट
धनतेरस पर गोल्ड खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका।

Gold Silver Price Today 20th October 2022: धनतेरस से दो दिन पहले सोने के भाव में इस हफ्ते पहली बार मामूली तेजी देखने को मिली। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 11 रुपये महंगा होकर 50,247 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम रेट में ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अभी भी दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, तो ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी और क्वाइन खरीदने के लिए प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है।

IBJA पर आज 20 अक्टूबर का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,200 रुपये के आसपास बना रहा रहा। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने का रेट बीते कल की तुलना में आज 172 रुपये महंगी हुई है। वहीं, चांदी 245 रुपये सस्ती हुई है। ये 55,700 रुपये के आसपास बनी हुई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..

मेटल 20 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 19 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50247 50236 11
Gold 995 (23 कैरेट) 50046 50035 11
Gold 916 (22 कैरेट) 46026 46016 10
Gold 750 (18 कैरेट) 37685 37677 8
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29395 29388 7
Silver 999 55778 Rs/Kg 55606 Rs/Kg 172 Rs/Kg

धनतरेस पर बढ़ेगी गोल्ड सेल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें