Gold Silver Price Today 27 October 2022: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में थोड़ी हलचल नजर आ रही है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,800 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 40 रुपये महंगा होकर 50,791 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज 27 अक्टूबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,800 रुपये के आसपास बना रहा रहा। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने का रेट कल की तुलना में आज 40 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, चांदी 115 रुपये महंगी हुई है। ये 57,900 रुपये के आसपास बनी हुई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..
धनतरेस पर बढ़ेगी गोल्ड सेल
चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि इन त्योहारों पर ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों की मांग बीते साल की तुलना में बेहतर रही है। डिमांड बढ़ाने के लिए ज्वैलर्स ग्राहकों को ऑफर्स भी दिये जिसका फायदा सेल में नजर आया।
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को कहा है कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। गोल्ड 49,000 से 51,000 रुपये तक के एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।