Get App

सोने चांदी का भाव आज : MCX में गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी, विदेशी बाजार में भी सोना चढ़ा

सोने चांदी का भाव आज : कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 12:56 बजे 77 रुपये यानी 0.13 फीसदी तेजी के साथ 58,717 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 25 अगस्त को सोने का भाव एमसीएक्स पर 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 1:28 PM
सोने चांदी का भाव आज : MCX में गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी, विदेशी बाजार में भी सोना चढ़ा
सोने चांदी का भाव आज : विदेशी बाजार में सोने में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,916.19 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 1,943.90 डॉलर प्रति औंस था।

सोने चांदी का भाव आज : सोने (Gold) में 28 अगस्त को तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 12:56 बजे 77 रुपये यानी 0.13 फीसदी तेजी के साथ 58,717 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 25 अगस्त को सोने का भाव एमसीएक्स पर 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,916.19 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 1,943.90 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जैक्सन होल की बैठक में आक्रामक मौद्रिक नीति के संकेत दिए। इसके बावूजद 28 अगस्त को सोने में मजबूती देखने को मिली।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने दिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के संकेत

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने 25 अगस्त (शुक्रवार) जैक्सन होल की सालाना बैठक में इंटरेस्ट रेट एक बार और बढ़ाने के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने अमेरिकी इोकनॉमी की मजबूती के बारे में भी बताया। आम तौर पर इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर बुलियन की मांग घट जाती है। उधर, डॉलर इंडेक्स में भी तेजी का रुख है। यह 104.03 पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें