सोने चांदी के भाव आज : एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स चढ़ा, सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी मजबूती

Aaj ka sone ka bhav : कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 12:36 बजे सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 103 रुपये यानी 0.17 फीसदी की तेजी का साथ 59,249 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 3 अगस्त को सोना एमसीएक्स पर 59,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 1:19 PM
Aaj ka sone ka bhav : विदेशी बाजार में भी सोने में मजबूती दिखी। सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 2.40 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,971.20 डॉलर प्रति औंस था।

Aaj ka sone ka bhav : सोने (Gold Price today) में 4 अगस्त को मजबूती देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 12:36 बजे सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 103 रुपये यानी 0.17 फीसदी की तेजी का साथ 59,249 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 3 अगस्त को सोना एमसीएक्स पर 59,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में मजबूती दिखी। सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 2.40 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,971.20 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स भी 0.067 डॉलर यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस था।

एक्सपर्ट की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एंड करेंसी के हेड अनुज गुप्ता ने बताया कि 3 अगस्त को गोल्ड फ्यूचर्स में थोड़ी कमजोरी दिखी थी। यह 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 59,432 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स में मजबूती की वजर से गोल्ड पर थोड़ा दबाव दिखा था।


आपको क्या करना चाहिए?

उन्होंने गिरावट पर सोने में खरीदारी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोने के लिए 59,000 रुपये पर सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने पर अगला सपोर्ट 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। रेसिस्टेंस 59,700 रुपये पर है। इस लेवल के टूटने पर इसे 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रेसिस्टेंस मिलेगा। सोने में गिरावट पर 59,000-59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें 58,700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 59,600 से 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा।

सोने के हाजिर भाव पर दबाव

हाजिर सोने में 3 अगस्त को नरमी आई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये गिरकर 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसका भाव 17,00 रुपये गिरकर 75,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।