Gold Silver Price Today: 1,700 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका, आज ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today 4th November 2022: सोने-चांदी का भाव आज हफ्ते के पांचवे और आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,500 रुपये के आसपास आ गया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 6:19 PM
Gold Silver prices : आज 1,700 रुपये महंगी हुई चांदी।

Gold Silver Price Today 4th November 2022: सोने-चांदी का भाव आज हफ्ते के पांचवे और आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव  50,500 रुपये के आसपास आ गया है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव में 408 रुपये  महंगा होकर 50,522 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शादी के लिए गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है।

गोल्ड रेन्ज में कर रहा है कारोबार

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। गोल्ड 49,000 से 51,000 रुपये तक के एक सीमित दायरे में कारोबार नवंबर महीने में भी कर सकता है। ऐसे में ज्वैलरी खरीदने वालों को इस रेन्ज में खरीदारी कर लेनी चाहिए।


IBJA पर आज 4 नवंबर का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,522 के रेट पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और चांदी के आज के रेट की तुलना बीते कल शाम गुरुवार को बंद हुए रेट से की गई है। सोने का रेट कल की तुलना में आज 408 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 1706 रुपये महंगी हुई है। ये 58,755 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 4 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50522 50114 -408
Gold 995 (23 कैरेट) 50320 49913 -407
Gold 916 (22 कैरेट) 46278 45904 -374
Gold 750 (18 कैरेट) 37892 37586 -306
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29555 29317 -238
Silver 999 58755 Rs/Kg 57049 Rs/Kg -1,706 Rs/Kg

शादियों के सीजन के लिये तैयार ज्वैलर्स

चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड और सिल्वर की सेल में में तेजी आई है। शादी का सीजन ज्वैलर्स के लिए भी बड़ा कारोबारी मौका होता है। इसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी की है।

सीमेंट कंपनियों की मुश्किलें खत्म होने के कगार पर, दूसरी छमाही में देखने को मिलेगी मजबूत ग्रोथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।