Gold Silver Price Today 6th March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम लगभग फ्लैट रहे। होली से पहले 10 ग्राम सोने का भाव में मामूली बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 5 रुपये चढ़कर 56,108 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,103 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 154 रुपये चढ़कर 64,293 रुपये पर आ गया है।
