Gold Price: सोने के भाव में आज आई बड़ी गिरावट, इतना सस्ता हो गया है 10 ग्राम गोल्ड

Gold Silver Price Today 10th February 2023: आज हफ्ते के पांचवें दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 614रुपये की गिरावट के साथ 56,983 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 4:11 PM
आज बुलियन मार्केट में सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Gold Silver Price Today 10th February 2023: आज हफ्ते के पांचवें दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है।  24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 614रुपये की गिरावट के साथ 56,983 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 57,597 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। सिल्वर का रेट 1058 रुपये गिरकर 66,425 रुपये पर आ गया।

57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है गोल्ड

गोल्ड 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 563 रुपये की गिरावट आई। आज ये 52,196 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 10 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 9 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56983 57597 -614
Gold 995 (23 कैरेट) 56755 57366 -611
Gold 916 (22 कैरेट) 52196 52759 -563
Gold 750 (18 कैरेट) 42737 43198 -461
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33335 33694 -359
Silver 999 66425 Rs/Kg 67483 Rs/Kg -1,058Rs/Kg

गोल्ड के भाव में बनी रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है।  केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

मुकेश अंबानी ने यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में कहा- राज्य में अतिरिक्त 75,000 करोड़ का करेंगे निवेश, देंगे 1 लाख नये रोजगार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।