Gold Silver Price Today 10th February 2023: आज हफ्ते के पांचवें दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 614रुपये की गिरावट के साथ 56,983 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 57,597 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। सिल्वर का रेट 1058 रुपये गिरकर 66,425 रुपये पर आ गया।
