Gold Silver Price Today 16th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47,000 रुपये के नीचे आ गया। 10 ग्राम गोल्ड का रेट 416 रुपये गिरकर 46839 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। चांदी का रेट 549 रुपये गिरकर 62532 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।
सोने की तेजी कायम नहीं रह पा रही है। थोड़ी तेजी आती नहीं की मुनाफावसूली हावी हो जाती है। कॉमेक्स सोना एक बार फिर $1800 के नीचे फिसला गया है। घरेलू बाजार में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में भले ही सुस्ती हो लेकिन सरसों में उछाल है।
सोने में कारोबार
सोना फिर से 1800 डॉलर के नीचे फिसला है। US महंगाई के आंकड़ों के बाद सोने में अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार को पैकेज पर Fed के फैसलों का इंतजार है। Fed की अगले हफ्ते होने वाली बैठक पर बाजार की नजर है। घरेलू बाजार में भी सोने में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है
IBJA पर आज ये रहा सोने और चांदी का भाव..
