Gold Silver Price Today 14th September 2021: सोने की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह 22 कैरेट गोल्ड का रेट 12 रुपये चढ़कर 47,071 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी मामूली तेजी देखने को मिली है। चांदी का रेट 7 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 62883 रुपये रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए रेट आज ये रहे..
BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
गोल्ड का प्राइस मंगलवार को भी एक कम रेंज में कारोबार कर रहा है। इसका कारण कमजोर वैश्विक संकेत हैं। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत गिरकर 46,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह चार दिनों में इसके प्राइस में तीसरी गिरावट है। सिल्वर 0.23 प्रतिशत घटकर 63,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहा दाम
इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड में गिरावट रही क्योंकि डॉलर इंडेक्स लगभग दो सप्ताह के हाई के साथ मजबूत है। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.1 प्रतिशत गिरकर 1,791.16 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर का 0.3 प्रतिशत की कमी के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर था। बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर गोल्ड का 1,770 डॉलर प्रति औंस का सपोर्ट नहीं टूटता तो इसमें तेजी आने की संभावना होगी। इससे नीचे जाने पर बिकवाली हो सकती है।
बीते साल अगस्त में बनाया था पीक
डोमेस्टिक मार्केट में गोल्ड के रेट लगभग एक महीने के लो पर हैं। फेडरल रिजर्व के राहत पैकेज में कटौती को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने और मजबूत डॉलर का गोल्ड पर असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष अगस्त में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था।