Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 15th September 2021: सोने की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Sep 15, 2021 पर 2:08 PM

Gold Silver Price Today 15th September 2021: सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 365 रुपये चढ़कर 47,382 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी मामूली तेजी देखने को मिली है। चांदी का रेट 207 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 63013 रुपये रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी कर दिया हैं।

 

MCX पर गिरा गोल्ड भाव

MCX पर गोल्ड का अक्टूबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.06 प्रतिशत गिरकर 47,231 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.24 प्रतिशत घटकर 63,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में तेजी रही। अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स अगस्त में जुलाई की तुलना में 0.3 प्रतिशत बढ़ा है। गोल्ड में मंगलवार को तेजी रही थी। डॉलर में उतार-चढ़ाव, कोरोना को लेकर चिंता बढ़ने और चीन से खराब इकोनॉमिक डेटा के कारण गोल्ड के प्राइसेज में मजबूती आ सकती है।

ये रहा आज का भाव..

मेटल 15 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

 

Gold 999 (24 कैरेट) 47382 47017 365
Gold 995 (23 कैरेट) 47192 46829 363
Gold 916 (22 कैरेट) 43402 43068 334
Gold 750 (18 कैरेट) 35537 35263 274
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27718 27505 213
Silver 999 63013 62806 207

 

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 


इस प्राइस एक्सपर्ट दे रहे हैं लेने की सलाह

Prithvifinmart Commodity Research के डायरेक्टर और हेड (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) मनोज जैन ने कहा कि बुधवार को ये दोनों मेटल्स अपने सपोर्ट लेवल्स को बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोल्ड का 1,796-1784 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 1,818-1,832 डॉलरर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस है। सिल्वर का सपोर्ट 23.20-23.55 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 24.14-24.50 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस है। जैन ने सिल्वर को गिरावट पर 63,200 रुपये के पास 64,100 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए स्टॉप लॉस 62,100 रुपये प्रति किलोग्राम का होगा।
 

बीते साल अगस्त में बनाया था पीक
 

डोमेस्टिक मार्केट में गोल्ड के रेट लगभग एक महीने के लो पर हैं। फेडरल रिजर्व के राहत पैकेज में कटौती को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने और मजबूत डॉलर का गोल्ड पर असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष अगस्त में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था।
 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।