Gold Silver Price Today 15th November 2022: शादी का सीजन शुरू होने के साथ सोने के भाव में तेजी जारी है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 53,000 रुपये के करीब आ गया है। गोल्ड आज 447 रुपये की छलांग लगाकर 52,877 रुपये पर पहुंच गया है। गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को उम्मीद है कि सोने में आ रही लगातार तेजी से गोल्ड रेट अपने पुराने पीक 56,600 रुपये के रेट पर पहुंच सकता है।
अगर बीते 15 से 20 दिनों की बात करें तो सोने के भाव में करीब 2,400 रुपये की तेजी आ चुकी है।कल सोने का भाव 52, 430 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 52,877 पर खुला। गोल्ड का पिछला पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ करीब 3,800 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 409 रुपये महंगा होकर 48,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शादी के लिए गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अभी भी अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से पीछे है।
IBJA पर आज 15 नवंबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,877 के रेट पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और चांदी के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 884 रुपये महंगी हुई है। ये 62,467 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
शादियों के कारण आ रही है तेजी
घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड में तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में तेजी दिख रही है। सोने की हाजिर कीमत 1,700 डॉलर से ऊपर चल रही है।
गोल्ड रेन्ज में कर रहा है कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही थी लेकिन अब शादी के सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने के कारण गोल्ड में तेजी आई है।