Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये के पार, जानें क्या गोल्ड में आएगी गिरावट या बनाएगा नया पीक?

Gold Silver Price Today 23 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव 50,000 रुपये के पार चला गया है

अपडेटेड Sep 23, 2022 पर 1:24 PM
50,000 रुपये के पार 10 ग्राम सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 23 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव 50,000 रुपये के पार चला गया है। आज सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सोने का भाव 50078 रुपये पर खुला। सोने के भाव लगातार बीते चार दिन चढ़े हैं। हालांकि, अभी भी गोल्ड एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों तक 24 कैरेट सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

सोने के भाव में आज रही तेजी

सोने के भाव में 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 50,078 रुपये पर ज्वैलरी बाजार में कारोबार करत नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 57,622 रुपये रही और इसमें 279 रुपये की बढ़त रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,877 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,871 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29296 रुपये रहा।


IBJA का रेट

मेटल 23 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50078 49894 184
Gold 995 (23 कैरेट) 49877 49694 183
Gold 916 (22 कैरेट) 45871 45703 168
Gold 750 (18 कैरेट) 37559 37421 138
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29296 29188 108
Silver 999 57622 Rs/Kg 57343 Rs/Kg 279  Rs/Kg

त्योहारों में सोने का भाव नीचे आएगा

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में करेक्शन आ सकता है। हालांकि, ये अभी एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है लेकिन त्योहार तक सोने का भाव 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं।

इन 7 लार्जकैप स्टॉक्स में एक्टिव फंड मैनजर्स ने बनाई बड़ी पोजीशन, हो सकता है तगड़ा मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।