Gold Silver Price: नवरात्रि के पहले दिन सोने के दाम में मामूली तेजी लेकिन चांदी में आई गिरावट, जानें रेट

Gold Silver Price Today 26 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव 49,500 रुपये के पार चला गया है। आज सोना चढ़ा लेकिन चांदी के भाव में गिरावट आई

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 7:47 PM
सोने के भाव में आज नवरात्रि के पहले दिन रही तेजी।

Gold Silver Price Today 26 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव 49,500 रुपये के पार चला गया है। आज सोना चढ़ा लेकिन चांदी के भाव में गिरावट आई। सोने का भाव 49590 रुपये पर खुला। गोल्ड एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों तक 24 कैरेट सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

सोने के भाव में आज रही तेजी

सोने के भाव में 158 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 49,590 रुपये पर ज्वैलरी बाजार में कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 55,374 रुपये रही और इसमें 726 रुपये की गिरावट रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,590 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,424 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,010 रुपये रहा।


IBJA का रेट

मेटल 26 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49590 49432 158
Gold 995 (23 कैरेट) 49391 49234 157
Gold 916 (22 कैरेट) 45424 45280 144
Gold 750 (18 कैरेट) 37193 37074 119
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29010 28918 92
Silver 999 55374 Rs/Kg 56100 Rs/Kg -726  Rs/Kg

त्योहारों में सोने का भाव नीचे आएगा

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में करेक्शन आ सकता है। हालांकि, ये अभी एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है लेकिन त्योहार तक सोने का भाव 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं।

आखिर क्यों गिर रहा है रुपया, इस साल अब तक 9.6% गिरने के बाद और कितना रुलायेगा रुपया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।